Bihar GK PDF In Hindi With Important Questions And MCQ Test

0

यह आर्टिकल Bihar GK और Bihar GK पर पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नो को सम्मलित कर बनाया गया है , इस आर्टिकल (Bihar GK PDF In Hindi With Important Questions And MCQ Test)में आपको Bihar GK की Hindi PDF भी प्रदान की जाएगी, ताकि आप Bihar GK पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सके और साथ ही प्रेक्टिस के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए है जिन्हे आप PDF की सहायता से स्वयं हल कर सकते है।

Bihar Government द्वारा कई State level की Exams आयोजित की जाती है जैसे – BSSC ,  BPSC , Bihar विधानसभा , बिहार पुलिस , Bihar Amin , Bihar Enforcement Officer ( प्रवर्तन अधिकारी ) , Civil Services आदि । इन सभी परीक्षाओ को पास करने के लिए आपको Bihar GK की आवश्यकता होगी ताकि आप Bihar GK पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर कठोर परिश्रम द्वारा परीक्षाओ को सफल बना सके।

आर्टिकल में आगे आपको Bihar GK क्यों आवश्यक है , Bihar GK पर महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल , Bihar GK 2023 MCQ , Bihar GK सम्पूर्ण जानकारी , Bihar GK एंड important questions , Online MCQ Test , इन सभी आपके विचारो को clear किया जायेगा। byjusnotes.com पर आपका स्वागत है,Bihar GK पर आगे चर्चा करेंगे आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

बिहार पूर्वी भारत में स्थित एक राज्य है यह भारत का 13 वा सबसे बड़ा राज्य है , जनसंख्या की दृस्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य बिहार है। कई प्रमुख ऐतिहासिक स्थल और स्थलों के साथ , बिहार राज्य का एक समृद्ध इतिहास और संस्कृति है । आगे आर्टिकल में बिहार के इतिहास , भूगोल , अर्थव्यवस्था और संस्कृति के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और विवरण के बारे में विस्तार से जानकारी सम्मलित है। 

बिहार का इतिहास ( History of Bihar ) –

ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी भारत का सबसे बड़ा केंद्र बिहार रहा है। बिहार का प्राचीन नाम मगध था जिसकी राजधानी पाटलिपुत्र(पटना )थी भगवान महावीर की जन्म और कर्मभूमि बिहार रहा है, बौध धर्म के लोगो के द्वारा इस राज्य में विहार करने के कारण इस राज्य का नाम बिहार पड़ा। बिहार का एक समृद्ध और प्राचीन इतिहास रहा है जोकि मौर्य सम्राज्य से जुड़ा है जिसकी स्थापना सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य ने 321 ईसा पूर्व में की थी। बिहार राज्य पर विभिन्न राजवंशो का शासन रहा है , जिसमे गुप्त साम्राज्य , पाल साम्राज्य और मुग़ल साम्राज्य सम्मलित रहे है । बिहार राज्य भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक महत्वपूर्ण केंद्र था।

बिहार का भूगोल ( Geography of Bihar) –

बिहार 83°19’50″~88°17’40” पूर्वी देशांतर एवं 24°20’10″~27°31’15” उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित भारत का राज्य है ,  बिहार राज्य का क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है। उत्तर में उपजाऊ मैदानों और दक्षिण में पहाड़ो के साथ बिहार राज्य का एक विविध भूगोल है। बिहार पश्चिम में उत्तर प्रदेश , दक्षिण में झारखण्ड , पूर्व में पश्चिम बंगाल और उत्तर में नेपाल से घिरा हुआ राज्य है। बिहार राज्य एक हिंदी भाषी राज्य है लेकिन बिहार में भोजपुरी , उर्दू , मैथिली , मगही , संथाली ,अंगिका आदि कई भाषाएँ भी बोली जाती है।

बिहार की अर्थव्यवस्था ( Economy of Bihar) –

बिहार मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान राज्य रहा है जँहा की अधिकांश जनता का मुख्य व्यवसाय का स्रोत कृषि(खेती) है। बिहार राज्य को मुख्य रूप से गन्ने , गेंहू और चावल जैसी फसलों के उत्पादन के लिए जाना जाता है बिहार राज्य के अन्य महत्वपूर्ण व्यवसायों में कपड़ा , चमड़ा और हस्तशिल्प शामिल है।

बिहार की संस्कृति ( The Culture Of Bihar) –

बिहार राज्य में कई प्रमुख त्योहार बनाये जाते है और परंपराओं के साथ बिहार राज्य एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। छठ पूजा राज्य के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, जिसे सूर्य देवता के सम्मान में मनाया जाता है, बिहारी व्यंजन अपने अनोखे स्वाद और जायके के लिए भी प्रसिद्ध रहा है, जिसमें लिट्टी चोखा, सत्तू पराठा, और दाल पुरी जैसे व्यंजन स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच समान रूप से लोकप्रिय रहे है।

शिक्षा प्रणाली ( The Education System) –

बिहार राज्य ने हाल के वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना सहित कई पहलें एवं योजनाए शुरूकी हैं, जो छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण प्रदान करती है। शिक्षा में इन सुधारो के कारण पिछले वर्षो में बिहार ने उन्नति की है।

पर्यटन ( Tourism) –

बिहार कई प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों और स्थलों का घर है, जिसमें बोधगया में महाबोधि मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर और राजगीर गर्म झरने शामिल हैं। राज्य में कई वन्यजीव अभ्यारण्य और राष्ट्रीय उद्यान भी हैं, जिनमें वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान और भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य सम्मलित हैं।

Bihar GK ( बिहार राज्य पर सामान्य ज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ) – Most Important Questions of Bihar , Bihar GK पर महत्वपूर्ण प्रश्न – Bihar GK Question Complete PDF In Hindi , Bihar MCQ PDF In Hindi –

Most Important Questions of Bihar –

(1) बिहार की राजधानी क्या है ?

ANS- बिहार की राजधानी पटना है।

(2) बिहार की जनसंख्या कितनी है?

ANS- 2021 तक, बिहार की अनुमानित जनसंख्या 122 मिलियन से अधिक है।

(3) बिहार की साक्षरता दर कितनी है?

ANS- 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की साक्षरता दर 63.82% थी।

(4) बिहार की राजभाषा क्या है?

ANS- बिहार की आधिकारिक भाषा हिंदी है, हालाँकि राज्य में कई अन्य भाषाएँ भी बोली जाती हैं, जैसे भोजपुरी, मैथिली और मगही।

(5) बिहार का राजकीय पक्षी कौनसा है ?

ANS- बिहार का राजकीय पक्षी घरेलू गौरैया है।

(6) बिहार का राजकीय पशु क्या है ?

ANS- बिहार का राजकीय पशु गौर (भारतीय बाइसन) है।

(7) बिहार का राजकीय फूल क्या है ?

ANS- बिहार का राजकीय फूल कचनार (बौहिनिया वरिगाटा) है।

(8) बिहार का राजकीय वृक्ष कौन सा है ?

ANS- बिहार का राजकीय वृक्ष पीपल (Ficus Religiosa) है।

(9) बिहार की प्रमुख नदी कौन सी है ?

ANS- बिहार की प्रमुख नदी गंगा है।

(10) बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

ANS- बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

(11) बिहार को भारत में एक राज्य के रूप में कब स्थापित किया गया था?

ANS- 22 मार्च 1912 को बिहार को एक राज्य के रूप में स्थापित किया गया था।

(12) बिहार में प्रचलित प्रमुख धर्म कौन से हैं?

ANS- हिंदू धर्म, इस्लाम, बौद्ध धर्म और ईसाई धर्म बिहार में प्रचलित प्रमुख धर्म हैं।

(13) बिहार में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलें कौन सी हैं?

ANS- चावल, गेहूं, मक्का, गन्ना और दालें बिहार में उगाई जाने वाली प्रमुख फ़सलें हैं।

(14) बिहार में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध त्यौहार कौन सा है ?

ANS- छठ पूजा बिहार में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध त्योहार है।

(15) बिहार में प्रमुख पर्यटक आकर्षण कौन से हैं?

ANS- महाबोधि मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर, बोधगया, वैशाली और पटना साहिब बिहार के प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं।

Bihar GK Question Complete PDF In Hindi, Bihar MCQ PDF In Hindi – 

Bihar GK PDF In Hindi                    Download In Hindi
Bihar GK Question Complete PDF In Hindi                    Download In Hindi
Bihar MCQ PDF In Hindi                    Download In Hindi

 

आर्टिकल में हमने Bihar GK के बारे में और Bihar राज्य के बारे में विस्तार से बताने की कोशिश की आशा करते है की आपको आर्टिकल पसंद आया होगा यदि आर्टिकल में आपको कोई जानकारी अधूरी लगती है तो आप दिए गए PDF की सहायता से अपनी जानकारी को पूरा कर सकते है। उम्मीद करते है की आपको यह आर्टिकल कई परीक्षाओ में सफल बनाएगा, यदि इस आर्टिकल में हमारे द्वारा कोई त्रुटि रह गयी हो या कोई जानकारी हम न दे पाए हो तो आप हमे कमेंट के माधयम से बता सकते है Bihar GK पर आप अपने सुझाव भी हमसे शेयर कर सकते है । धन्यवाद !

Top Categories:

NCERT

SARKARI EXAM

GENERAL KNOWLEDGE

LATEST NOTIFICATIONS

Leave A Reply

Your email address will not be published.